
आज की नई पीढ़ी नशे और गलत कामो में पूरी तरह से डूबती जा रही हैं, कोई गलत काम करके पैसे कमाने में लगा है तो कोई इसकी आदत से मजबूर है. आज कोठे की बात करें तो युवा और युवतियों के लिए यह एक सामान्य सी बात बन गई है. यहा जाते वक्त उनको कोई बड़ी बात नही लगती जबकी एक समय था जब कोठे का नाम ही काफी शर्मनाक माना जाता था. आज हम बात कर रहे हैं ऐसे भाई जो अपनी सेक्स की भूख मिटाने के लिए रेड लाइट एरिया पर पहुँच गया। लेकिन, उसके साथ वहां जो हुआ शायद उसने कभी सपने में भी नही सोचा होगा. जिसके बाद उसके पेरो तले ही जमीन खिसक गई .
बता दे कि मामला बिहार के बेगूसराय ज़िले के कस्बाई इलाके का है, जहाँ एक लड़का एक वेश्या के साथ कमरे में गया और चंद मिनटों में ही बाहर निकल आया। बाहर आकर वह सीधे पुलिस के पास गया और पुलिस वालों के साथ मिलकर उस महिला को देह व्यापार के दलदल से बाहर निकाल लाया। क्योंकि वह लड़की और कोई नहीं बल्कि उसकी अपनी बहन थी। जिसका नाम प्रतिमा है .

प्रतिमा ने बताया कि करीब तीन साल पहले अशोक खलीफा नाम का शख्स उसे भगाकर बखरी लाया और उसे कोठो पर बेच दिया।’ फिर एक दिन अचानक उसके यहां एक फेरीवाला आया जिसने उसे पहचान लिया। दोनों एक दूसरे को पहचानते थे। दरअसल, वह फेरीवाला प्रतिमा के मायके का था। फेरी वाले ने अपनी सुझवुझ दिखाते हुए यह पूरा मामला प्रतिमा के परिवारवालों को बताया, जिसके बाद पुलिस की मदद से प्रतिमा को आज़ाद कराया गया। फेरीवाले ने प्रतिमा से वादा किया था कि वह उसे बचाने जरुर आयेगा और उसे देह व्यापार के इस दलदल से आजाद करायेगा।
फेरीवाले के मुताबिक, वह अशोक खलीफा के पास ग्राहक बनकर पहुंचा और उसने उसे दो लड़कियां दिखाई। क्योंकि वह अपनी मुंह बोली बहन को पहचान गया था इसलिए उसने प्रतिमा को चुना। फिर जब दोनों कमरे में गए तो उसने वहां प्रतिमा को बताया कि वह उसे पहचानता है। प्रतिमा भी उसे पहचान गई थी। कमरे में अपनी बहन के साथ करीब पांच मिनट तक रहने के बाद उसने कहा कि वह थाने से पुलिस लेकर आयेगा। फिल्हाल पुलिस ने प्रतिमा की मेडिकल जांच कराई है और अदालत में उसका बयान भी दर्ज हो चुका है।


