Homeराज्यउत्तराखण्डलोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड के 77 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे नई...

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड के 77 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे नई सरकार…..

देहरादून- लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज चुका है। चुनाव मे राज्य के कुल 77,17, 126 मतदाता भाग लेंगे। इसके लिए कुल 11,253 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य निवार्चन अधिकारी कार्यालय एक जनवरी 2019 के आधार पर तैयार वोटर लिस्ट 31 जनवरी को जारी कर चुका है। इसके बाद 23 फरवरी को सर्विस वोटर लिस्ट जारी की गई। दोनों वोटर लिस्ट के आधार पर प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 77,17,126 पहुंच गई है। इसमें महिलाओं की संख्या 36,43,969 जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 39,84,327 है। इसके अलावा 230 थर्ड जेंडर भी मतदाता बने हैं। प्रदेश में सर्विस वोटर की संख्या गिरकर 88,600 रह गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में यह संख्या एक लाख पांच हजार तक थी। प्रदेश में सर्वाधिक सर्विस वोटर पौड़ी गढ़वाल सीट पर हैं। जबकि मतदाताओं के लिहाज से सबसे बड़ी सीट हरिद्वार है।

हरिद्वार
महिला – 8, 37,111
पुरुष – 9,61,706
थर्ड जेंडर – 134
सर्विस वोटर – 4999
कुल मतदाता – 18,03,950
बूथ – 2253

नैनीताल
महिला – 8,41,420
पुरुष – 9,37,354
थर्ड जेंडर – 26
सर्विस वोटर – 9937
कुल मतदाता – 17,88,737
बूथ – 2204

टिहरी गढ़वाल
महिला – 6,91,683
पुरुष – 7, 61,686
थर्ड जेंडर – 49
सर्विस वोटर – 12, 057
कुल मतदाता -14,65,475
बूथ – 2371

पौड़ी गढ़वाल
महिला – 6,38,050
पुरुष – 6,65,589
थर्ड जेंडर – 14
सर्विस वोटर – 33,653
कुल मतदाता – 13,37,306
बूथ – 2253

अल्मोड़ा (आरक्षित)
महिला – 6,35,705
पुरुष – 6,57,992
थर्ड जेंडर – 07
सर्विस वोटर – 27,954
कुल मतदाता – 13,21,658
बूथ – 2154

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular