लोकसभा चुनाव का डंका बजते ही तैयारियों मे जुटी भाजपा, आज होगी कोर कमेटी की अहम बैठक……

देहरादून- लोकसभा चुनाव का डंका बजते ही भाजपा चुनाव तैयारियों की रणनीति पर जुट गई है। इसी कड़ी मे आज पार्टी कोर कमेटी की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें पार्टी के दिग्गज रणनीति को अंजाम देंगे। भाजपा के बलवीर रोड स्थित प्रांतीय मुख्यालय में यह बैठक बुलाई गई है। इसमें उत्तराखंड लोकसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत और राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश भी हिस्सा लेंगे। बैठक में पार्टी के सिर्फ रणनीतिकार ही शामिल रहेंगे, जो रणनीति को बूथस्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए रायशुमारी करेंगे। इसमें अन्य नेताओं में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पार्टी के तीनों महामंत्री, सभी सांसद, पूर्व सीएम, पांचों संसदीय सीटों के लोकसभा प्रभारी भी रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के बजाय रणनीति पर ही फोकस किया जाएगा। चूंकि राज्य में पहले चरण में चुनाव हो रहे हैं तो इस लिहाज से स्टार प्रचारकों के नामों पर एक-दूसरे नेताओं के सुझाव लिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा जिन केंद्रीय नेताओं का उत्तराखंड में अच्छा खासा दखल है, उनकी राज्यभर में रैलियां कराने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इनमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, रवि शंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, वीके सिंह, उमा भारती, के साथ ही सांसद हेमा मालिनी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम शामिल हो सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here