हरिद्वार – भाजपा जिला कार्यालय पर डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान जिला अध्यक्ष भाजपा हरिद्वार की अध्यक्षता में आपातकाल काला दिवस 25 जून के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उस समय के जन नेता एवं आपातकाल में दी गई यातनाओ के भुक्तभोगी डॉक्टर चेतन दास सैनी रुड़की निवासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
आपातकाल लोकतंत्र में काला अध्याय विषय पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कांग्रेस सरकार के द्वारा देश में लगाए गए 1975 में आपातकाल के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में लोकतंत्र की हत्या करते हुए आपातकाल लगाया और विरोधी दलों के लोगों पर अमानवीय अत्याचार किए।
जिला भाजपा के महामंत्री आदेश सैनी ने रुड़की में अपने परिजनों पिता आदि पर आपातकाल के समय किए गए दुर्व्यवहार और यातनाओं के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिता संघ के स्वयंसेवक थे जो सक्रिय रूप से आपातकाल में सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शनों में भाग ले रहे थे उन्हें रात के समय ही घर से उठा लिया गया और जेल भेज दिया गया जेल में उन पर और उनके साथियों पर अमानवीय अत्याचार किए गए आज 25 जून को हम उन अत्याचारो और बदसलूकीयो को याद करके सिहर उठते हैं जो हमारे लोकतंत्र के रक्षक जनसंख्या कार्यकर्ताओं पर हुई।