Homeराज्यउत्तर प्रदेशलुटेरी दुल्हन गेंग के साथ घूम रही है आपके शहर में, रहिए...

लुटेरी दुल्हन गेंग के साथ घूम रही है आपके शहर में, रहिए सतर्क……

अगर आप कुवारें हो, शादी के लिए लड़की खोज रहे हो, तो सतर्क रहिए। क्योकि देश भर में लुटेरी दुल्हन नाम से एक गेंग सक्रीय है, जो खूबसूरत लड़की से शादी कराकर, बहाने से मोटी रकम ऐंठकर फरार हो जाता है। जी हाँ पुलिस ने इस गैंग के कुछ लोगो को पकड़ा है जिन्होंने कई व्यापारियों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

मुरादाबाद पुलिस ने सोनीपत के रेस्टोरेंट संचालक को शादी कराने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने वाली मां-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लुटेरी दुल्हन पुलिस को चकमा देकर गिरोह के सदस्यों के साथ फरार हो गई। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में सिविल लाइंस पुलिस जुटी हुई है।

पकड़ी गई मां और बेटी आमना पत्नी मोहम्मद असलम व मुस्कान पुत्री मोहम्मद असलम कुंदरकी के कायस्थान मोहल्ले की रहने वाली हैं। दोनों को विवेकानंद अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों गिरोह में शामिल मंसूर अहमद (निवासी रायपुर अमरोहा), कुलदीप, कासिम व गुलशन के साथ मिलकर ऐसे लोगों की तलाश करती थी जिनकी शादी नहीं हो पा रही होती थी। गुलशन दुल्हन का किरदार निभाती है। आमना मां वहीं मुस्कान छोटी बहन बनती है।

गिरोह के सदस्यों ने हरियाणा के सोनीपत के रेस्टोरेंट संचालक विरेंद्र को शादी का झांसा दिया था और डेढ़ लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद विरेंद्र की शादी गुलशन से करा दी गई और उसके बाद गुलशन उर्फ पूजा ने पेट में दर्द होने का नाटक किया। तबीयत का हवावा देकर गिरोह के दूसरे सदस्य गुलशन को लेकर फरार हो गए थे। इंतजार के बाद भी गुलशन उर्फ पूजा नहीं लौटी तब ठगी का एहसास हुआ था। सिविल लाइंस थाने में दिलावर ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद ही सक्रिय हुई सिविल लाइंस पुलिस ने आमना और उसकी बेटी मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular