Homeराज्यउत्तर प्रदेशलालू बोल, मोदी की पोल खोलने की वजह से लगा एनडीटीवी पर...

लालू बोल, मोदी की पोल खोलने की वजह से लगा एनडीटीवी पर बैन

lalu-prasad-yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 25 साल पूरे होने के मौके पर लखनऊ पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एनडीटीवी पर लगाए गए बैन पर मोदी सरकार पर निशाना साधा.

मोदी की पोल खोलने की वजह से लगा बैन- लालू

लालू ने कहा है कि एनडीटीवी पर बैन पीएम मोदी की पोल खोलने की वजह से लगाया गया है. उन्होंने कहा है कि हमें झुकना नहीं चाहिए. मोदी के हाथ में देश सुरक्षित नहीं है. लालू ने ये भी कहा कि हम लड़ाई खत्म करने आए हैं जिसके लिए हम साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.

लालू बोले, ‘यूपी से बीजेपी को देंगे जवाब

इससे पहले लालू ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने आये हैं और बीजेपी को यहां से भगा देंगे. सपा के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये लालू ने कहा, ‘‘हम यहां सपा को मजबूत करने आये हैं. हमने बिहार में बीजेपी को भगा दिया. जैसे शहर से गीदड़ भगाया जाता है, हम उत्तर प्रदेश से भी बीजेपी को भगा देंगे.’’

समारोह में आये पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौडा से जब महागठबंधन की संभावना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब के चुनावों के बाद ऐसे हालात शायद पैदा हों. फिलहाल हम यहां सपा के आमंत्रण पर रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये हैं.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular