Homeराज्यउत्तराखण्डलव जेहाद से दहला उत्तराखंड! बहुसंख्यक वर्ग की छात्रा को भगा ले...

लव जेहाद से दहला उत्तराखंड! बहुसंख्यक वर्ग की छात्रा को भगा ले गया दानिश

देहरादून। यह लव जेहाद है या कुछ और जो बीटेक की बहुसंख्यक वर्ग की छात्रा को भगा ले जाने पर मजबूर करने वाला रहा है। हालांकि इस मामले में आरोपी युवक दानिश और उसकी मां महक खान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने कांग्रेस नेता होने का लाभ उठा कर अपने बेटे के साथ भीमताल स्थित कॉलेज पहुंच कर छात्रा का अपहरण कर लिया। भले ही नेता जी जेल पहुंच गई है लेकिन युवती का अभी तक कुछ पता नहीं चला पाया।
घटनाक्रम के अनुसार बीटेक की एक छात्रा 18 अप्रैल को कॉलेज गई लेकिन उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि कारखाना बाजार में जूलियट ब्यूटी पार्लर संचालक नईम व कांग्रेस नेता महक खान के बेटे दानिश ने छात्रा का अपहरण कराया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील हो गया है। थानाध्यक्ष कमाल हसन फिलहाल तो मामला दर्ज कर लिया है लेकिन हिन्दू संगठनों का आरोप है कि वह इस मामले में रूचि नहीं ले रहे हैं। अफसरों के निर्देश पर आरोपित दानिश और उसकी मां महक खान के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज लिया गया।
पूछताछ के दौरान छात्रा की एक सहेली ने कहना कि दानिश के साथ कांग्रेस नेता महक खान भी भीमताल आई थी और डरा-धमकाकर छात्रा को अपने साथ कार में बिठाकर ले गई। जांच में पता चला कि छात्रा को लेकर दोनों मां-बेटा हल्द्वानी तक साथ आए। यहां सिंधी चौक के पास महक खान कार से उतर गई और बेटे को दिल्ली भगा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद महक खान के विरुद्ध अपहरण का षड़यंत्र रचने की धारा लग र्गइ है।
पुलिस के मुताबिक महक खान ने पूछताछ में बताया कि उसके बेटे ने छात्रा के साथ गाजियाबाद में शादी कर ली है। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि दोनों के विवाह करने के कोई साक्ष्य पुलिस को नहीं दिए गए हैं। पुलिस टीमें दानिश व युवती को ढूंढने के लिए दिल्ली व उत्तरप्रदेश के शहरों में दबिश दे रही हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular