Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड लच्छीवाला टोल प्लाजा पर स्थानीय कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर स्थानीय कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

देहरादून-लच्छीवाला टोल प्लाजा पर स्थानीय कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया है कर्मचारियों का आरोप है कि कांट्रेक्टर द्वारा खास तौर पर महिला कर्मचारियों का आरोप है कि टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं ना ही कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाई जा रही है और महिने मे चार छुट्टी मांगे जाने पर मैनेजर द्वारा बार-बार कर्मचारियों को निष्कासित करने की धमकी दी जा रही है जिस बात से नाराज होकर आज कर्मचारियों ने टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने मांग की है कि टोल प्लाजा पर बाहरी कर्मचारियों को ना रख कर स्थानीय कर्मचारियों को काम दिया जाए जिससे टोल प्लाजा पर राहगीरों के साथ हर रोज होने वाली अभद्रता पर अंकुश लग सके और स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मिल सके

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2