Homeब्रेकिंग न्यूज़लगातार बाबाओं की खुल रही पोल से हर कोई हैरान!

लगातार बाबाओं की खुल रही पोल से हर कोई हैरान!

बिलासपुर ;
एक के बाद एक लगातार खुल रही है बाबाओं की पोल
धर्म के नाम पर करते हैं अपनी हवस पूरी
साधूओं का चोला पहन अंजाम देते हैं अपनी घिनौनी करतूतों को!
रामपाल, राम रहीम, आसाराम के बाद अब राजस्थान के फलाहारी बाबा पर दुष्कर्म का आरोप की खबा सामने आई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की एक छात्रा ने फलाहारी बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने बताया कि बिलासपुर की एक युवती के साथ राजस्थान के अलवर स्थित फलाहारी बाबा द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत मिली है। युवती जयपुर में पढ़ती है और अगस्त माह में अपना पहला वेतन बाबा के आश्रम में दान करने गई थी। बताते चलें कि युवती ने बिलासपुर के महिला थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई है।

20 वर्षीय युवती जयपुर में कानून की पढ़ाई कर रही है। उसका परिवार अलवर स्थित मधुसूदन आश्रम के बाबा रामानुजाचार्य स्वामी कौशलेन्द्र प्रपन्नाचारी फलाहारी महाराज का अनुयायी है। बाबा की सिफारिश पर युवती ने दिल्ली के एक वकील के पास इंटर्नशिप शुरू की, जहां उसे मानदेय के रूप में तीन हजार रुपये मिले थे। युवती बीते रोज रुपये अलवर के मधुसूदन आश्रम में दान करने गई थी।
इस पर बाबा ने कहा कि वह अगले दिन रुपये दान करे और एक दिन में आश्रम ही रुक जाए। देर शाम बाबा ने युवती को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो मामला दर्ज किया गया। अलवर पुलिस का कहना है कि वह पूछताछ करने आश्रम गई थी, लेकिन फलाहारी बाबा एक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular