रोहतक में निर्भया जैसी दर्दनाक घटना, लड़की की मौत

हरियाणा के रोहतक में निर्भया गैंगरेप जैसी ही बर्बरतापूर्ण और इंसानियत को शर्मसार करने वाली रेप की एक घटना सामने आयी है।

कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ पहले गैंगरेप किया फिर आरोपियों ने पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर गाड़ी भी चढ़ाई। यही नहीं आरोपियों ने महिला के शरीर प्राइवेट पार्ट को तेज धार वाले हथियार से क्षत-विक्षत कर दी. यह घटना बीते 9 मई की है. इसका खुलासा तब हुआ जब महिला का शव विकृत अवस्था में एक सुनसान प्लाट में पड़ा मिला।

कुछ दिनों पहले सोनीपत में रहने वाले लड़की के माता-पिता ने बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका पता ही नहीं चल पा रहा था। जब इस लड़की का शव पुलिस को मिला शव की शिनाख्त के लिए घरवालों को रोहतक बुलाया गया। । लड़की की मां ने बताया कि कुछ दिनों पहले 6 युवक घर में आए और लड़की को तंग करने लगे। करीब एक साल से वह लड़का उनकी बेटी से शादी को लेकर पीछे पड़ा हुआ था। लड़की बार-बार मना कर रही थी। गुस्से में उसने लड़के को जोर का तमाचा जड़ दिया। बस फिर खुन्नस में लड़के ने दोस्तों को साथ एक दिन लड़की को उसके ऑफिस के पास से उठवा लिया। इसी तरह की दरिंदगी साल 2012 में दिल्ली की निर्भया के साथ भी की गई थी, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here