HomeUncategorizedरोमांटिक हनीमून में जा रहे है गोवा, तो इन जगहों को न...

रोमांटिक हनीमून में जा रहे है गोवा, तो इन जगहों को न करें MISS..

अगर आप अपने पार्टनर के साथ ऐसी जगह जाना चाहते है तो यादगार बन जाए तो जरुर जाए भारत की इन जगहों पर जो अपने आप पर इतनी खूबसूरत है कि जिसको सिर्फ महसूस किया जा सकता है। तो जाइए गोवा के इस जगहों पर। जो अपने आप में इतना सुंदर है कि दुबारा यहां से जाने का मन नहीं होगा। ये हैं सबसे बेस्ट और रोमांटिक जगह।

अगर आप गोवा जा रहे है तो इन इन जगहों में जरुर जाए। जो काफी फेमस भी है।गोवा अपने समुद्र तटों, वॉटर स्पोटर्स एडवेंचर, चर्च और नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। और वहां पर ऐसी कई सुंदर और आकर्षक जगह हैं जो आपका मन मोह लेगी। जाइए इन जगहों में भी।

पुराना गोवा
गोवा का यह इलाका बिल्कुल शांत और सुकून देने वाला है। यहां कई मशहूर गिरजाघर हैं जिनमें से कुछ विश्व विरासत भी हैं। ‘द बेसिलिका ऑफ बॉम जीजस’  में सेंट जेवियर की पार्थिव देह (ममी) रखी हुई है। सी कैथेड्रल एशिया का सबसे बड़ा चर्च है। यहां लेडी ऑफ रोजरी चर्च भी है। तो एक बार आप यहां पर जरुर जाएं।

अंबोली
गोवा से 80 किलोमीटर दूर स्थित अंबोली एक चित्रमय स्थान है। यह हनीमून पर आए लोंगो के लिए बेस्ट जगह है। यह महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत है और यहां घूमने लायक स्थानों में सुंदर नागत्ता प्रपात और हिरण्याकेशी मंदिर प्रमुख हैं। अतिरिक्त समय हो तो आप यहां जा सकते हैं।

सावंतवाड़ी
अद्भुत हरियाली और पहाड़ियों से घिरा यह स्थान अपने कलात्मक कार्यों जैसे- लकड़ी के उत्पाद, बांस के काम और पेंटिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां से इन वस्तुओं को खरीदा भी जा सकता है।

चोरला घाट

गोवा के पश्चिमी घाट क्षेत्र में ये घाट है। यहां जंगलों का शांत वातावरण है। यह पणजी से सड़क मार्ग से 50 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह सह्याद्री पर्वत श्रेणी के पश्चिमी घाट का हिस्सा है।

पणजी
यह गोवा की राजधानी है यहां गोवा के पैतृक संग्रहालय देखने योग्य है जिसमें गोवा में होने वाली रबर की खेती से लेकर नमक की फैक्ट्री तक सभी दर्शाए गए हैं। यहां आप स्टेट म्यूजियम देख सकते हैं। कुछ दूरी पर मांडोवी नदी के किनारे रीस मैगोस गांव में रीस मैगोस किला है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular