Homeराज्यउत्तराखण्डरेल यात्री कृपया ध्यान दें, कल से बदल गया है इन ट्रेनों...

रेल यात्री कृपया ध्यान दें, कल से बदल गया है इन ट्रेनों का रूट, कई निरस्त……

देहरादून –  देहरादून- हरिद्वार सेक्शन व दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन के यात्री कृपया ध्यान दें। कल से कई ट्रेनों का रूट बदलने जा रहा है जिसके चलते रेल यात्रियों कों परेशानी का सामना करना पड़ सकता है दरअसल, हरिद्वार-देहरादून रेल सेक्शन पर देहरादून और हर्रावाला स्टेशनों के बीच सीमित ऊंचाई के सब-वे के निर्माण के लिए 23 सितंबर को सुबह 8.35 से दोपहर 1.35 बजे तक 5 घंटों का यातायात ब्लॉक किया जाएगा। इसलिए ट्रैफिक ब्लाॅक के कारण 22 और 23 सिंतबर को यात्रियों को परेशानी होंगी। यह परेशानी हरिद्वार-देहरादून रेल सेक्शन व दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन पर होगी। इसके कारण इस रूट की कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी या परिवर्तित रूट से चलाई जाएंगी।

ये रहेगा ट्रेनों का शेड्यूल

22 सितंबर को ट्रेन संख्या 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस देहरादून के बजाय हरिद्वार स्टेशन तक ही चलेगी।

23 सितंबर को ट्रेन संख्या 12017 नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस को मार्ग में 80 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 14113 इलाहाबाद-देहरादून लिंक एक्सप्रेस मार्ग में दो घंटे बाधित होगी।

ट्रेन संख्या 19020 देहरादून-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस देहरादून से सुबह 10 बजे की जगह दोपहर 2 बजे चलेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 14114 देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस देहरादून से दोपहर 1.20 बजे की जगह दोपहर 2.20 बजे चलेगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments