Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड रुड़की में दो संप्रदायों के बीच चली गोली, एक की मौत दूसरा...

रुड़की में दो संप्रदायों के बीच चली गोली, एक की मौत दूसरा गंभीर

रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष गोली चला दी जिसमें एक की मौत और एक घायल हो गया घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार पुरकाजी क्षेत्र के केलनपुर गांव निवासी दो भाइयों ओमबीर और सुक्रमपाल ने लिब्बरहेड़ी में दुकान किराए पर लेकर वेल्डिंग का कार्य क्या हुआ है इसके साथ ही सामान रखने के लिए पास में ही नवाब नाम के व्यक्ति का गोदाम भी किराए पर ले रखा है। रविवार रात दोनों भाई अपने अन्य साथियों के साथ दुकान पर ही बेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। तभी उन्हें काम के लिए एक लोहे के पाईप की जरूरत पड़ी तो वह पास में बनाये गए गोदाम से लेने गए। लेकिन आरोप है कि गोदाम के मालिक नबाब ने उन्हें ताला नही खोलने दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गयी। मामला बढ़ता देख दुकान पर मौजूद अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इतने में नबाब ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी जिसमे ओम वीर पुत्र वेदपाल ,सुक्रमपाल पुत्र वेदपाल निवासी केलनपुर थाना पुरकाजी घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवाब को हिरासत में लेकर घायलों को रुड़की सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान सुक्रमपाल उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। वहीं ओमवीर की हालत गंभीर देखते हुए चिकत्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2