उत्तराखंड- उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सुबह 10.16 मिनट पर रुड़की भगवानपुर के कुंजा बहादरपुर गांव पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने राजा विजय सिंह के समारक पर मालार्पण किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राजा विजय सिंह ने देश की आजादी में अंग्रेजों के खिलाफ सेना बनाई और लड़ाई लड़ी। ग्रामीणों ने आजादी में अपना बलिदान दिया। उनके इस बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भारत के वीरों ने अंग्रेजों को परास्त किया। राजा विजय सिंह ने देश की रक्षा और आजादी के लिए अपने प्राण दिए। उत्तराखंड की भूमि वीरों की भूमि है। आपकों बता दे कि इस कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद वह वापस हेलीकॉप्टर से सीधे देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वह प्रेमनगर क्षेत्र में एक शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।