रुद्रपुर- विवादों में रहने वाले रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार विधायक ठुकराल अपने आवास में राशन वितरण को लेकर सुर्खियों में हैं। राशन वितरण के दौरान उड़ी शारीरिक दूरी की धज्जियों के बाद पुलिस ने विधायक ठुकराल के खिलाफ लाकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि विधायक सहित अन्य पर लॉकडाउन उलघन का केस दर्ज कर लिया गया है।



