Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिल के साथ...

रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिल के साथ अन्तर्राजिय गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार….

रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिल के साथ अन्तर्राजिय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है वहीं एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। साथ ही चोरी में शामिल आरोपियों पर विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात परमिंदर सिंह डोभाल ने बताया कि लगातार हो रही वाहनों की चोरी पर लगाम कसने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। वहीं 27 मई को टीम को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल चोरी करने वाले कुछ आरोपी कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव स्थित एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलों को खुर्द बुर्द करने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से छह मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपियों ने बताया कि जिनमें से दो मोटरसाइकिल गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से, एक मोटरसाइकिल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र से एवं तीन मोटरसाइकिल उत्तरप्रदेश क्षेत्र से चोरी होनी बताई गई है। पकड़े गए आरोपियों के नाम वाजिद, सीटू व नागपाल बताए गए हैं जबकि हसीन अभी फरार है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी गंगनहर मनोज कुमार मेनवाल, एसएसआई देवराज शर्मा, उप निरीक्षक सुनील रमोला, विनोद कुमार गोला आदि मौजूद रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular