Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की उप जिला चिकित्सालय में टोकन व्यवस्था हुई शुरू, अब लाइनों में...

रुड़की उप जिला चिकित्सालय में टोकन व्यवस्था हुई शुरू, अब लाइनों में खड़े रहकर नहीं करना पड़ेगा इंतजार।

हरिद्वार/रुड़की – रुड़की के उप जिला चिकित्सालय में टोकन प्रणाली व्यवस्था शुरू की गई है। बता दें कि पहले बुजुर्ग व्यक्तियों गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को लाइन में लगना पड़ता था। जिस कारण उन्हें कड़ी की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

वहीं अब उप जिला चिकित्सालय रुड़की में टोकन व्यवस्था लागू की गई है। सीएमएस डॉ संजय बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए हैं अस्पताल परिसर में टोकन व्यवस्था शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत ऑडियोवीजुअल के माध्यम से मरीजों को उनका नंबर पता लगेगा और उन्हें लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोग लाइन में घुस जाते थे जिस कारण झगड़ा फसाद भी होता था और बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भी लाइन में लगना पड़ता था। उसी को देखते हुए हमने हमारे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से विचार-विमर्श किया और पहले हमने यह व्यवस्था पैथोलॉजी लैब में शुरू की जहां पर हमें सफलता प्राप्त हुई। उसके बाद हमने लेबर रूम में भी यह व्यवस्था शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि टोकन व्यवस्था राज्य में एक या दो ही जगह शुरू की गई थी और हमें लगता है कि हमने इसमें बहुत अच्छा डील किया है। और हम बहुत जल्द ओपीडी के अंदर भी इस सिस्टम को लागू करने जा रहे हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments