Homeराज्यउत्तराखण्डरिश्ते हुए शर्मशार, पिता ने अपनी 11 साल की मासूम बेटी के...

रिश्ते हुए शर्मशार, पिता ने अपनी 11 साल की मासूम बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार।

नैनीताल/रामनगर – रामनगर विकासखंड के अंतर्गत एक ग्रामीण क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी 11 वर्षीय मासूम किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उसके साथ मारपीट की गई मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें कि आरोपी व्यक्ति द्वारा इस प्रकार का जघन्य अपराध कर पिता और बेटी के रिश्तो को पूरी तरह शर्मसार कर दिया गया है। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में एक महिला द्वारा पुलिस को तहरीर देते हुए अपने पति पर अपनी 11 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है तथा पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज कर उसका स्वास्थ्य परीक्षण रामनगर के सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular