Homeराज्यउत्तर प्रदेशरिलीज से पहले ही विवादों मे घिरी पूर्व प्रधानमंत्री पर बनी फिल्म...

रिलीज से पहले ही विवादों मे घिरी पूर्व प्रधानमंत्री पर बनी फिल्म “द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर” अजय भट्ट ने कहा, वह कांग्रेसियों को दे देंगे फिल्म का टिकट………

देहरादून- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म “द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर” का ट्रेलर रिलीज होते ही ये विवादों में घिर गया है। फिल्म में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म संजय बारू की किताब पर आधारित है। संजय बारू का किरदार अक्षय खन्ना निभा रहे हैं। द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता रहे संजय बारू की किताब, ‘दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर बनी फिल्म का ट्रेलर जारी होते ही बवाल शुरू हो गया है। जहां कांग्रेस इसका विरोध कर रही है तो खुद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इस बीच बीजेपी को यह मौका भुनाने का लग रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने फिल्म को सत्य पर आधारित बताते हुए कांग्रेसियों को यह फिल्म दिखाने तक का ऑफर दे दिया। बता दे “द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर” फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ था और अब तक इसे 1.7 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होनी है। किताब रिलीज होने के समय ही इस पर विवाद हुआ था और ऐसा फिल्म के साथ भी हो रहा है। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि फिल्म सच पर आधारित है और इसे सबको देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को फिल्म देखनी चाहिए कि उनके नेता कैसे बर्ताव करते हैं। उन्होंने तो यह तक कह दिया कि अगर कांग्रेसियों के पास फिल्म देखने के लिए पैसे नहीं है तो वह उन्हें टिकट दिलवा देंगे। वहीं कांग्रेस ने भी अजय भट्ट के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि बीजेपी ने जमकर ‘नंबर दो’ का पैसा कमाया है, वह फिल्म ही नहीं खाना खिलाने का भी ऑफर दे सकते हैं। धस्माना ने कहा कि जो फिल्म उन्हें देखनी होगी वह अपने पैसे से देख लेंगे। साथ ही आरोप लगाते हैं कि आरएसएस और बीजेपी ने पूरे देश में प्रदेश अध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा यह फिल्म दिखाने का आदेश दिया है, ताकि कांग्रेस को बदनाम किया जाए।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular