
बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने बाद अब रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल। राष्ट्रपति भवन से जारी एक आदेश में नाम की घोषणा की गई। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डेप्युटी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ भी रह चुके हैं। उन्होंने दो विश्वविद्यालयों से एमफिल की डिग्री ली है। कई पदकों से सम्मानिक अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह लगभग चार दशकों की सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेना से रिटायर्ड हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने महत्वपूर्ण सैन्य कूटनीतिक और सीमा या वास्तविक नियंत्रण रेखा की बैठकों के लिए सात बार चीन का दौरा भी किया था।



