Homeराज्यउत्तराखण्डरिक्शा चालक की हत्या में सुपारी किलर गिरफ्तार, आपसी रंजिश का शक।

रिक्शा चालक की हत्या में सुपारी किलर गिरफ्तार, आपसी रंजिश का शक।

देहरादून – गुच्चूपानी में रिक्शा चालक की हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। पुलिस ने एक सुपारी किलर को हिरासत में लिया है। हालांकि, हिरासत में लिए गए युवक को सुपारी देने वाले का नाम नहीं पता है। अब पुलिस एक शाहरुख नाम के युवक की तलाश कर रही है। बुधवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी व एक अन्य परिचित से भी पूछताछ की थी। हत्या का शक आपसी रंजिश पर ही जा रहा है।

मेहूवाला निवासी रिक्शा चालक मोहसिन सोमवार से लापता था। बुधवार दोपहर को उसका शव गुच्चूपानी में झाड़ियों के पास पड़ा मिला। उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया था। शुरुआती पड़ताल में पता चला कि मोहसिन की रिक्शा रविवार को फोन पर बुक कराई गई थी। इसके बाद सोमवार को शिमला बाईपास से तीन युवक उसकी रिक्शा में सवार हुए और उसे गुच्चूपानी ले गए। इस बात की सूचना मोहसिन ने अपने परिजनों को भी दी थी। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने राशिद नाम के युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि मोहसिन की हत्या के लिए उन्हें सुपारी दी गई थी। उसके साथ शाहरुख नाम का एक युवक और भी था। पुलिस अब शाहरुख की तलाश में जुट गई है। राशिद यह नहीं बता पाया है कि उन्हें सुपारी किसने दी। मारने के कारण का भी उसे नहीं पता है। ऐसे में अब शाहरुख ही हत्या का राज खोल सकता है। शुरुआती पड़ताल में पता चला था कि मोहसिन का अपनी पत्नी से पहले विवाद रहता था। इसके चलते पत्नी उससे अलग भी रहने लगी थी। हालांकि, कुछ समय पहले से उसके साथ आकर रहने लगी। विवाद की जड़ का पता करने के लिए पुलिस ने मोहसिन की पत्नी से भी पूछताछ की है। इसके साथ ही एक अन्य परिचित से भी पूछताछ की गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular