Homeराज्यउत्तराखण्डराहुल गांधी और सोनिया गांधी को नोटिस भेजने के विरोध में उत्तराखंड...

राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नोटिस भेजने के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ED ऑफिस का घेराव।

देहरादून – ED द्वारा राहुल गाँधी को आज समन किए जाने के विरोध में पुरे देश भर में ED दफ़्तरो के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ का विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

उत्तराखंड में भी ED कार्यालय के बाहर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओ ने घेराव किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष ने धरना और घेराव किया। कांग्रेस के नेताओं ने एक सुर में कहा की जिस तरह से सरकार ED का उपयोग नेताओं को डराने धमकाने के लिए कर रही हैं इससे कोई डरने वाला नहीं हैं और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अनुसार जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही हैं, कोई डरने वाला नहीं हैं। वही यशपाल आर्य ने साफ कहा की ये हीं मोदी सरकार की नीति हैं अगर वो डरने लगते हैं तो ED का उपयोग करने लगते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments