बड़ी खबर : गुजरात दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से एक ऐसी गलती हो गई, जिसकी वजह से वो एकबार फिर हंसी के पात्र बन गए हैं। राहुल के एक लेडीज टॉयलेट में घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। गुजरात में राहुल गांधी के लेडीज टॉयलेट में घुसने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज कस दिया है। विज ने ट्वीट कर लिखा है कि छोटा बच्चा होता है वो महिलाओं के टॉयलेट में चला जाए या जेंट्स के टॉयलेट में, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।
दरअसल हुआ कुछ यूं था कि प्रचार के दौरान छोटापुर जिला पहुंचे राहुल ने इवेंट संवाद के तहत युवाओं से मुलाकात की. इसके बाद जब राहुल हॉल से बाहर आए तो वो महिला शौचालय में घुस गए.वहां पर कोई ऐसा चिह्न नहीं था जिससे पता लगे कि ये महिला या पुरुषों का शौचालय है. हालांकि गुजराती में वहां पर एक पोस्टर चिपका था, जिस पर लिखा था, ‘महिला माटे शौचालय’ लेकिन राहुल उसे पढ़ नहीं पाए. गलती का एहसास होने पर राहुल गांधी तुरंत शौचालय से बाहर आए. इस दौरान बाहर खड़े लोग उन्हें देखकर मुस्कुराने लगे।

दरसल सोशल मीडिया में गुजरात में राहुल गांधी के लेडीज टॉयलेट में घुसने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। आए दिन अपने बेबाक बयानों या फिर ट्वीट के जरिए प्रदेश की राजनीतिक गलियों में चर्चा का विषय बनने वाले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस वीडियो पर ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज कसा है। विज ने अपने ट्वीट में लिखा कि लेडीज टॉयलेट में घुस गए राहुल गांधी छोटा बच्चा लेडीज या जेंट्स टॉयलेट किसी में भी जा सकता है।’ छोटा बच्चा चाहे जिसके टॉयलेट में जाए उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।



