Homeराज्यदिल्लीराहुल के मोदी पर तीखे वार कहा- नोटबंदी ने तोड़ी अर्थव्यवस्था की...

राहुल के मोदी पर तीखे वार कहा- नोटबंदी ने तोड़ी अर्थव्यवस्था की रीढ़!

rahul-1130-580x395

मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ कांग्रेस आज जन वेदना सम्मेलन कर रही है। अपने भाषण में राहुल ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी टूट गई है.  आज ऑटो मोबाइल सेक्टर 16 साल पहले की स्थिति में पहुंच गया है।

राहुल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘’नोटबंदी पीएम मोदी के लिए विफलताओं से बचने का एक बहाना है.’’ उन्होंने कहा, ‘’जब मोदी जी की तमाम योजनाएं फेल हो गईं तो मोदी जी जनता से बचने के लिए नोटबंदी के पीछे छुप गए।’’

राहुल ने कहा, ‘’आज देश में बेरोजगारी बढ़ गई है. लोग शहरों से गांव की तरफ भाग रहे हैं। पीएम मोदी ने बिना सोचे समझे नोटबंदी का फैसला किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’पीएम इंडिया को ट्रांसफॉर्म करने की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें खुद से पूछना चाहिए कि अचानक ऑटो सेल क्यों गिर गई।’’

राहुल ने हमला जारी रखते हुए कहा कि पीएम 4 दिन में सफाई अभियान भूल गए।हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ इन्होंने तोड़ दी है। नोटबंदी एक बहाना है, मोदी जी को पता लग रहा है कि योगा, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया के पीछे नहीं छुप पाएंगे। दो-ढाई साल पहले पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत की बात कही, ये ड्रामा कुछ दिन चला, फिर मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया आया। भाजपा और हममें फर्क दिख जाता है, मोदी जी ने झाड़ू गलत पकड़ा था। कुछ दिन इंडिया गेट पर योगा किया। पीएम पद्मासन भी नहीं लगा पाए। मेरे गुरू ने कहा था कि जो योग करता है वो पद्मासन कर सकता है, जो पद्मासन नहीं करता वो योग नहीं करता।

राहुल ने कहा, पीएम मेक इन इंडिया कार्यक्रम चलाते हैं और आज ऑटोमोबाइल सेक्टर 60% नीचे चला गया है। हमने 70 साल में आरबीआई की, ज्यूडिशियरी की इज्जत की। प्रेस की इज्जत की। आपने बिना किसी को पूछे, बिना किसी को बताए जेब का पैसा कागज बना दिया। अब देश को सिर्फ नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत चलाएंगे। हम देश की संस्थाओं को बचाकर रखेंगे। हम मोदी जी की सोच का विरोध करते हैं और हम इनको हराकर रहेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular