Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराहत: नहीं रद्द होगी फारेस्ट गॉर्ड की भर्ती परीक्षा

राहत: नहीं रद्द होगी फारेस्ट गॉर्ड की भर्ती परीक्षा

देहरादून। वन विभाग में फारेस्ट गॉर्ड के 1218 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में नकल के मामले पकड़ में आने के बाद भी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा रद्द नहीं करेगा। आयोग ने बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया। बोर्ड का कहना है कि भर्ती परीक्षा में कुछ केंद्रों में नकल के मामले पकड़ में आये हैं।

नकल के 31 मामले पकड़ में आये। शेष 26 मामलों की पहचान के लिए एसआइटी को अंतिम रिपोर्ट एक माह में देनी है। बोर्ड ने निर्णय लिया कि पेपर लीक वाले 22 परीक्षा केंद्र को ब्लैक लिस्ट करने का फैसला लिया है।

चयन आयोग ने फरवरी 2020 में फारेस्ट गॉर्ड की लिखित परीक्षा करवाई थी। 188 परीक्षा केंद्र पर लगभग पर लगभग एक लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular