राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया की अध्यक्षता में आज वर्चुअल काॅनफ्रेन्स के माध्यम से
आयुष्मान योजना के लाभाथिर्यों के कोविड -19 संक्रमण के मुफ्त कैशलैस उपचार हेतु हिमालयन हॅास्पिटल
जाॅलीगा्रट, जनपद देहरादून के साथ बैठक की गई। हिमालयन हाॅस्पिटल द्वारा अब तक 1590 कोविड-19 के
मरीजों का उपचार किया जा चुका है जिसमें से 652 आयुष्मान कार्ड धारक भी शामिल हैं। हिमालयन
अस्पताल ने कहा कि पूर्व में किन्ही परिस्थितियों में यदि आयुष्मान कार्ड धारको के कोविड-19 संक्रमण के
उपचार हेतु उनसे धनराशि ली गयी होगी तो अस्पताल स्वतः ही ऐसे लाभार्थीयों को ली गयी धनराशि लौटा
कर इसकी जानकारी प्राधिकरण को उपलब्ध करायी जायेगी। इसी क्रम में प्राधिकरण द्वारा श्री महंत इंदे्रश हाॅस्पिटल से भी वर्चुअल काॅनफ्रेन्स के माध्यम से आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के कोविड-19 संक्रमण के मुफ्त कैशलैस उपचार हेतु बैठक की गयी। श्री मंहत इन्दे्रश हाॅस्पिटल द्वारा अब तक 2350 कोविड -19 के मरीज़ो का उपचार किया गया है जिसमें से 480 आयुश्मान कार्ड धारक भी शामिल है। बैठक के दारौन श्री महंत इंदे्रश हाॅस्पिटल ने भी प्राधिकरण को कहा की वह भी स्वतः ही पूर्व में उपचारित आयुष्मान कार्ड धारक कोविड-19 मरीज़ों से उपचार हेतु ली गयी धनराशि उन्हें वापस कर प्राधिकरण को भुगतान हेतु इस धनराशि का क्लेम प्रस्तुत करेगा। अगले 2 दिनों के भीतर
प्राधिकरण द्वारा सभी अन्य सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों से भी इस विशय पर बैठक की जायेगी।
प्राधिकरण द्वारा अपने वरिश्ठ अधिकारीयों को कोविड -19 उपचार हेतु सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भर्ती एवं
पूर्व में कोविड-19 संक्रमण के लिये सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपचारित लाभार्थियों से योजना के अन्तर्गत
अस्पतालों में मिलने वाले उपचार से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिये चिकित्सालय आवंटित किये गये
हैं । प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी अस्पतालों द्वारा प्राधिकरण को भुगतान हेतु प्रस्तुत किये गये क्लेम को
जल्द निस्तारित करने में सहयोग भी प्रदान कर रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना अटल आयुश्मान उत्तराखण्ड योजना एवं राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत अब तक 1741 कोविड-19 के मरीज़ों को सूचीबद्ध चिकित्सालयों में उपचार दिया गया है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा वर्तमान में जिन सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों द्वारा काेिवड-19 संक्रमण के उपचार के दौरान आयुष्मान कार्ड धारकों से धनराषि की मांग की गयी थी एसे 22 सूचीबद्ध निजी
चिकित्सालयों से 102 लाभार्थियों को आतिथि तक लगभग रू0 49,73,351/- की धनराशि वापस करवायी गयी
है।