Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्री्य खेलों में उत्तराखंड के सूरज ने किया शानदार प्रदर्शन, रेस वॉकिंग...

राष्ट्री्य खेलों में उत्तराखंड के सूरज ने किया शानदार प्रदर्शन, रेस वॉकिंग में हासिल किया गोल्ड मेडल।

देहरादून – गोवा में आयोज‍ित हो रहे राष्ट्री्य खेलों में सोमवार को उत्तराखंड के सूरज ने शानदार प्रदर्शन किया है। रेस वॉकिंग में गोल्ड मेडल हासिल कर सूरज ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

उत्तराखंड के सूरज ने किया गोल्ड मेडल हासिल
गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के सूरज पंवार निवासी कारगी ग्रांट ने एथलेटिक्स स्पर्धा में प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिसके बाद से प्रदेश में खुशी की लहर है। सूरज ने 20 किलोमीटर रेस वॉकिंग में उत्तराखंड के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है।
एक घंटा 27 मिनट में पूरी की रेस
सूरज ने ये रेस एक घंटा 27 मिनट में पूरी की है। बता दें नेशनल गेम्स के 37वें सीजन का उद्घाटन पीएम मोदी ने दक्षिण गोवा के फतोर्दा में पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया। जिसमें 28 राज्यों के एथलीट ने भाग लिया है।बता दें नेशनल गेम्स का समापन नौ नवंबर को होना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular