देहरादून- भाजपा के प्रदेशभर में चल रहे सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत आज बीजापुर गेस्ट हाउस से राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए खाद्य सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खाद्यान एवं राहत सामग्री के 10 वाहनों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री संतोष के साथ कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शामिल रहे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया की इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के हर क्षेत्रों में राहत व खाद्य सामग्री पहुंचायी जायेगी। कौशिक ने कहा की 30 मई को इस कार्यक्रम के तहत हर गांव में इसी तरह से राहत व खाद्य सामग्री पहुंचायी जायेगी।



