Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद 26 जून को पहुंचेंगे उत्तराखंड

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद 26 जून को पहुंचेंगे उत्तराखंड

एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद 26 जून को अपने चुनाव-प्रचार के लिए उत्तराखंड आएंगे। सूत्रों के अनुसार रामनाथ कोविंद बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के साथ देहरादून में सभी विधायकों से संपर्क करेंगे और अपने लिए मतदान के लिए प्रचार करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज वह लखनऊ से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहें हैं। वहीं लखनऊ में सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करने के बाद कोविंद सोमवार को देहरादून आएंगे।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद सोमवार को सुबह लगभग 10.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीएम आवास पर भाजपा सांसदों और विधायकों को संबोधित कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular