Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यदिल्लीराष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई......

राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई……

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को समस्त देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी से आग्रह किया कि वे महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा,रक्षाबंधन पर सभी देशवासियों को बधाई! राखी प्रेम और विश्वास का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है। आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ने ट्वीट कर कहा,  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, श्समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।” मोदी और शाह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान सहित अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर भाई बहन के पावन त्यौहार के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular