Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रपति आगमन की तैयारियां : डॉ के के पॉल ने उच्च अधिकारियो...

राष्ट्रपति आगमन की तैयारियां : डॉ के के पॉल ने उच्च अधिकारियो के साथ बैठक

अगले महीने की 5 मई को, राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के दीक्षान्त समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

इसी सम्बन्ध में डॉ के के पॉल ने आज राजभवन में बैठक की, बैठक में आवश्यक तैयारियों को लेकर चर्चा हुई बैठक में मुख्य सचिव, डी.जी.पी सहित अन्य सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारियों मौजूद थे ।

राज्यपाल ने राष्ट्रपति के जौलीग्रांट पहुँचने से लेकर इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के कार्यक्रम के बाद राजभवन में उनके आगमन, रात्रि अवस्थान तथा 06 मई को श्री बद्रीनाथ धाम  के दर्शनों के पश्चात् राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान तक यातायात, सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था व अन्य सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular