Homeअध्यात्मराशिफलराशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन !!

राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन !!

मेष : आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति करानेवाला साबित हो सकता है। आप गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि ले सकते हैं। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है।

वृष : आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिल सकता है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन : आज आपका दिन कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए शुभ हो सकता है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च बढ़ सकते है।

कर्क : आज का दिन आपको शांत रहकर गुजारने की जरुरत हैं। आज आकस्मिक खर्च हो सकता है। परिवार में कलह हो सकती है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा कर सकते हैं।

सिंह : मां की सेहत को लेकर सावधानी बरतें। मन में नकारात्मक विचार आने से उदास हो सकते हैं। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें।

कन्या : भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रह सकती है। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है।

तुला : मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रह सकती है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। अपनी जिद छोड़कर आपको समाधान निकालने होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक : आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रह सकती है। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक हो सकी है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिल सकता है।

धनु : परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर : आज का दिन लाभदायक हो सकता है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए दिन शुभ है। शेयर-सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ की संभावना है। संबंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित कर सकती है। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिल सकता है।

कुंभ : उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की कृपादृष्टि मिल सकती है। आज आपके सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रह सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ सकता है।

मीन : नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। सरकारी काम में अड़चन आ सकती है, लेकिन बाद में सब सही होने की संभावना है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments