Homeराज्यउत्तर प्रदेशरायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी, राहुल बोले- PM ने 'DDLJ' दिखाई, मिला 'गब्बर'

रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी, राहुल बोले- PM ने ‘DDLJ’ दिखाई, मिला ‘गब्बर’

यूपी के रायबरेली में चुनाव प्रचार के मकसद से प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पहुंचीं. इस मौके पर राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर कटाक्ष किया.लेकिन प्रियंका गांधी बिना कुछ बोले कार्यक्रम से चली गईं.

राहुल गांधी ने कहा कि अमीरों को नहीं हम गरीबों-किसानों को पैसे देंगे. राहुल ने कहा कि विजय माल्या जैसे चोर को यह सरकार पैसा देती है. विजय माल्या शराब बेचता है. शराब बेचने वाले को पीएम मोदी पैसा देते हैं.

रिश्ता बोलने से नहीं निभाने से बनता है’

वो शाहरूख की फिल्म है दिलवाले दुलहनिया.. नाम सुना है आपने.. उसमें भी था अच्छे दिन आ गये… मोदी जी उस फिल्म की तरह ही 2014 में एक पिक्चर बनाए. उसी तर्ज पर अच्छे दिन का वादा करते हैं… सब कुछ ठीक हो जाएगा..हिन्दुस्तान साफ हो जाएगा..सबको रोजगार मिलेगा..महिलाएं खुश हो जाएंगी…किसानों के पास पानी आ जाएगा..दिलवाले दुलहनिया टाइप. ढाई साल बाद पता लगा कि शोले का गब्बर आ गया. जहां भी जाते हैं रिश्ता बनाते हैं..दोस्तों मित्रों..बनारस गये गंगा मां से कहा मैं बनारस का बेटा हूं गंगा मेरी मां है. 2014 में कहा बनारस को बदल दूंगा..मोदी जी रिश्ता बोलने से नहीं बनता है रिश्ता निभाने से बनता है.
राहुल गांधी ने जताया कि यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन सत्ता में आएगा. उनके मुताबिक यूपी में भाईचारे की सरकार होगी और राज्य को मोदी की जरुरत नहीं है. राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के वर्कर्स के साथ पूरा सहयोग करने की भी अपील की ताकि गठबंधन 25-300 सीटें जीत सके.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular