Homeराज्यउत्तराखण्डराम भरोसे चल रही मंडल मुख्यालय पौड़ी की तहसील।

राम भरोसे चल रही मंडल मुख्यालय पौड़ी की तहसील।

पौड़ी – मंडल मुख्यालय पौड़ी की तहसील पिछले लम्बे समय से राम भरोसे चल रही है। पौड़ी तहसील में ना तो उपजिलाधिकारी मौजूद है और ना ही तहसीलदार व नायब तहसीलदार।

इस व्यवस्था पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल ने सवाल खड़े किए है उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से कुछ कागजात बनाने के लिए लगातार तहसील का रुख कर रहे हैं मगर बार-बार आने के बावजूद भी उनके कागजात अब तक नहीं बन पाए हैं।

लिंगवाल ने कहा कि जब एक जनप्रतिनिधि को ही लगातार तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं तो आमजन का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लाख दावे  किए जा रहे हैं मगर ये सभी दावे धरातल पर खोखले नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो वे जन आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिन के अंदर व्यवस्थाओं में सुधार देखने को नहीं मिलता है तो वह तहसील में आमरण अनशन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

वही अपने प्रमाणपत्रों के लिए छात्रा काजल पिछले 15 दिनों से तहसील के चक्कर मार रही। उन्होंने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से लगातार अपने आय प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसील के चक्कर काट रही है मगर 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक उनके कागजात नहीं बन पाए हैं। यह हाल मंडल मुख्यालय स्थित तहसील का है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य तहसीलों की व्यवस्था का क्या हाल होगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular