Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर में एक युवक की गोली मारकर की निर्मम हत्या मृतक के...

रामनगर में एक युवक की गोली मारकर की निर्मम हत्या मृतक के परिजनों की पुलिस के साथ हुई तीखी नोकझोंक…..

रविवार की सुबह कुछ युवकों द्वारा एक युवक कि घर से कुछ ही दूरी पर ले जाकर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई घटना के बाद मृतक के परिजनों में जहां एक और कोहराम मचा है तो वही परिजनों ने कोतवाली में तैनात दो दरोगाओ पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है आपको बता दें कि ग्राम लुटाबड निवासी पप्पी सागर 27 वर्ष को रविवार की सुबह करीब 5:00 बजे कुछ अज्ञात युवक घर से बुलाकर अपने साथ जिप्सी वाहन में ले गए बताया जाता है कि इन अज्ञात को नहीं घर से कुछ ही दूरी पर पप्पी पर कई गोलियां चला दी जिसके बाद आरोपी मौके से पप्पी को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए सूचना मिलने पर परिजन पप्पी को अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना के बाद मृतक के परिजनों की पुलिस के साथ अस्पताल में तीखी नोकझोंक भी हुई इतना ही नहीं परिजन मृतक के शव को जबरन पुलिस से छुड़ाकर अपने साथ घर ले गए जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस मृतक के घर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद इस इलाके में तनाव बना हुआ है तथा शांति व्यवस्था को लेकर जिले के आसपास के थाने का फोर्स रामनगर पहुंच गया है तथा अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह भी रामनगर पहुंच गए और उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस से जानकारी जुटाने शुरू कर दी है। वही मामले में मृतक के चाचा और भाई ने रामनगर कोतवाली में तैनात एक महिला दरोगा व एक अन्य दरोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है घटना के संबंध में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है तथा परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments