Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ारानीखेत में गणपति की भव्य शोभायात्रा के साथ‌ गणेश महोत्सव का हुआ...

रानीखेत में गणपति की भव्य शोभायात्रा के साथ‌ गणेश महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

अल्मोड़ा/रानीखेत – गणपति की भव्य शोभा यात्रा के साथ रानीखेत में गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। तपोवन बद्री व्यू से गणपति बप्पा की शोभायात्रा नगर परिक्रमा के साथ पंचेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां मंदिर परिसर स्थित पंडाल में गणपति की मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित किया गया।

तपोवन बद्री व्यू से गणपति की भव्य मूर्ति के साथ शुभारंभ हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और क्षेत्र प्रमुख हीरा सिंह रावत का गणेश मंडल के सदस्यों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। शोभा यात्रा में विधायक प्रमोद नैनवाल भी मौजूद रहे।

स्कूली बच्चों ने भी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। गणपति की शोभायात्रा पंचेश्वर महादेव मन्दिर परिसर पहुंची जहां पूजा पंडाल में मूर्ति स्थापित की गई। गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष रामचंद्र मराठा ने बताया कि सायं कालीन आरती रात्रि 8ः00 बजे से होगी। 8 सितंबर 2022 को दही हांडी एवं विसर्जन यात्रा प्रातः 10ः00 बजे से पंचेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए खैरना तक जाएगी।

इस बार तीन स्थानों पर दही हांडी फोड़ कार्यक्रम गणपति यात्रा का विशेष आकर्षण होगा। बता दें कि मराठा परिवारों  द्वारा 2006 में गणेश मंडल की स्थापना कर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular