
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, निवेदिता कुकरेती कुमार के निर्देशानुसार लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के निर्देशन में व्यावसायिक वाहनों से रात्रि में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना विकासनगर को यातायात कार्यालय से रेट्रोरिफ्लेक्टर वितरित किए गए। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक थाना विकासनगर द्वारा अपने निकट पर्यवेक्षण में संबंधित चौकियों से बाहरी प्रांत हिमाचल प्रदेश व स्थानीय व्यवसायिक भारी वाहनों को रोककर रेट्रो रिफ्लेक्टर लगाए गये। वहीं यातायात पुलिस एवं CPU यूनिट भारी व्यवसायिक वाहन चालकों से अनुरोध कर रही है कि रात्रि में वाहन पर रिफ्लेक्टर न होने से हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु स्वयं की जिम्मेदारी तय करते हुए अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाएं, रात्रि में वाहन को धीरे चलाएं व यातायात नियमों का पालन करें।