राज्य सरकार के 100 दिन के कामकाज पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने साधा निशाना।

0
204

देहरादून – आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने राज्य सरकार के 100 दिन के कामकाज पर निशाना साधा है।

जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा की सरकार इन 100 दिनों के कामकाज को लेकर अपनी ही पीठ थपथपा रही है। लेकिन सरकार को जनता के आंसू दिखाई नहीं दे रहे हैं। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सबसे पहले कोरोना वार्यिर्स को नौकरी से निकाला गया और वह अभी भी सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं।

वहीं उन्होंने बताया कि महंगाई को रोकने के लिए कोई ठोस उपाय भी इस सरकार ने नहीं बनाया। डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है साथ ही खाद्य पदार्थों के दाम भी आसमान छू रहे हैं।

जोत सिंह बिष्ट गैरसैण को लेकर भी सरकार को घेरा है उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद भी गैरसैंण में सत्र आहूत नहीं किया गया साथ ही गैरसैंण के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here