Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं……..

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं……..

देहरादून- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को नए वर्ष 2019 की बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अपने संदेश में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कामना की कि नव वर्ष सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए। समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव व भाईचारे का वातावरण बना रहे। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से विकास में सहयोग देने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में राज्यवासियों का आह्वान किया कि प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि नई आशा व दृढ़ विश्वास के साथ आने वाली चुनौतियों के लिए खुद को सक्षम बनाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही वह मन, वचन, और कर्म से सेवा के इस धर्म को निभाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार प्रदेश के समग्र विकास व आम आदमी तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने को कटिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2