Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की…..

देहरादून …
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। राजभवन के सभी कार्मिकों की उपस्थिति में भातखंडे संगीत महाविद्यालय देहरादून, के कलाकारों द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन- ‘‘पायो जी मैंने राम रतन धन पायो’’, ‘‘वैष्णव जन तै तैने कहिये जे पीर पराई जानि रे‘‘ तथा ‘‘रघुपति राघव राजा राम’’ की संगीतमय प्रस्तुति दी गयी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी जी द्वारा चलाये गये अनेक आन्दोलनों ने हमारी स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक हैं युवाओं को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनकी सादगी व सरलता भरा जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके द्वारा दिए गए नारे ‘जय जवान जय किसान’ ने पूरे देश में ऊर्जा का संचार किया। राज्यपाल ने कहा कि हमें इन महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर नये भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य करना होगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular