राज्यपाल ने दुर्गा अष्टमी पर किया कन्या पूजन, कहा दुर्गा पूजन ज्ञात होता भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का महत्व…….

देहरादून- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। राज्यपाल ने राजभवन में आमंत्रित 101 कन्याओं का पूजन कर उन्हें अपने हाथों से भोजन भी परोसा। इस अवसर पर दुर्गा पूजन की बधाई देते हुए राज्यपाल मौर्य ने बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का संकल्प एक पवित्र मंत्र की भांति हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का कितना बड़ा महत्व है यह हमें दुर्गा पूजन से ज्ञात होता है। शक्ति का सम्मान और पूजन सिर्फ नवरात्रों में नहीं वरन हर दिन करने का संकल्प लेना चाहिए। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। खेल, विज्ञान, कला, प्रशासन, राजनीति, साहित्य हर क्षेत्र में महिलाओं ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।इस दौरान राज्यपाल मौर्य ने सपरिवार पारम्परिक विधि विधान से कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भी वितरित किए। उन्होंने राजपुर रोड स्थित विद्यालय से आयी छात्राओं को विद्यालय में लगाने के लिये रूद्राक्ष व बाँज के पौधे भी भेंट किए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here