Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल ने अपने आवास पर अधिकारीयों को दीपावली की दी शुभकामनाएं, उपहार...

राज्यपाल ने अपने आवास पर अधिकारीयों को दीपावली की दी शुभकामनाएं, उपहार किए वितरित।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

उन्होंने सभी को दीपावली के शुभ अवसर पर मिठाई और उपहार भी वितरित किए। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि राजभवन उत्तराखण्ड के लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप निरंतर कार्य कर रहा है। इसमें राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular