Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल गुरमीत सिंह से सीएम धामी ने की मुलाकात, जोशीमठ में हो...

राज्यपाल गुरमीत सिंह से सीएम धामी ने की मुलाकात, जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव की स्थिति पर हुई चर्चा।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से जोशीमठ में भू धंसाव की स्थिति पर जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ में भू धंसाव क्षेत्र में संचालित राहत व बचाव कार्यों और नागरिकों की सुरक्षा हेतु उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रभावितों की सुरक्षा व पुनर्वास हेतु उठाए गए कदमों एवं समस्या के समाधान हेतु तात्कालिक तथा दीर्घकालिक कार्य योजना की प्रगति की भी जानकारी भी दी।


राज्यपाल ने कहा कि भू धंसाव क्षेत्र में निवासरत लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है जिसे ध्यान में रखा जाए। इसके साथ ही प्रभावितों के अस्थायी पुनर्वास का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। प्रभावित हुए लोगों को ठंड व मौसम बिगड़ने की स्थिति में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा अभी तक उठाए गए त्वरित कदमों पर संतोष जताते हुए इस कार्य में लगे सभी लोगों की सराहना की।

इससे पहले राज्यपाल ने मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधू से भी मुलाक़ात कर जोशीमठ में भू धंसाव क्षेत्र में संचालित राहत व बचाव कार्यों और नागरिकों की सुरक्षा हेतु उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव से जुड़ी सभी एजेंसियों का समन्वय सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेपरि है। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से अन्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी वार्ता की।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular