Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि के पावन पर्व की...

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं…..

देहरादून- राज्यपाल बेबीरानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि हमें आराधना, भक्ति, योग और सृजन का महत्व बताती है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। शिव मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश भी देता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2