Homeराज्यउत्तराखण्डराजीव गांधी और इंदिरा गांधी पर गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस...

राजीव गांधी और इंदिरा गांधी पर गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस में आक्रोश, नारेबाजी कर फूंका मंत्री का पुतला।

देहरादून – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी पर टिप्पणी किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश दिखा।

आज देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने मुख्यमंत्री से गणेश जोशी को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी को शक़्क्तिमान का हत्यारा बताते हुए संकोचित बयान दिया है ये उनकी मानसिकता और अपरिपक्वता को दर्शाता है। भाजपा को ऐसे बयान देने की आदत पड़ गई है। भाजपा पहले से ही सनातन धर्म को बदनाम करने की व शहीदों का अपमान करती आ रही है जिसको कांग्रेस बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगी।

राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने देश के लिए शहादत दी थी और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री उसे हादसा बता रहे हैं जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार इसका विरोध करते रहेंगे।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने गणेश जोशी को आड़े हाथों लिया। गांधी परिवार पर दिए विवादित बयान को लेकर कहा कि बीजेपी का चाल चरित्र अब जनता समझ चुकी है।

साथ ही गणेश जोशी को नसीहत देते हुए कहा कि उनको अपनी हैसियत के हिसाब से जवाब देना चाहिए। गांधी परिवार पर टीका टिप्पणी करने से पहले कम से कम सोच समझकर बयान बाजी किया करें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular