Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड राजन नंदा की अस्थियां प्रवाहित करने हरिद्वार पहुंचे अभिषेक बच्चन

राजन नंदा की अस्थियां प्रवाहित करने हरिद्वार पहुंचे अभिषेक बच्चन

देहरादून{शैली श्रीवास्तव}- अभिषेक बच्चन व अमिताभ बच्चन के जवाईं निखिल नंदा अपने पिता स्व. राजन नंदा की अस्थियां हरिद्वार में प्रवाहित करने के लिए आज दोपहर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। अभिषेक बच्चन और निखिल नंदा निजी यान से दोपहर 12.00 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वहां हरिद्वार के लिए रवाना हो गये। हरिद्वार के कनखल में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। बता दें कि अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के ससुर राजन नंदा का दिल्ली में निधन हो गया था। राजन नंदा 1994 से एस्कोर्ट लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। राजन दिवंगत सुपरस्टार राज कपूर की बेटी रितु नंदा के पति थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2