Homeराज्यउत्तराखण्डराजधानी में कांग्रेस के दो दिवसीय चिंतन शिविर का हुआ आयोजन।

राजधानी में कांग्रेस के दो दिवसीय चिंतन शिविर का हुआ आयोजन।

देहरादूनउत्तराखंड में कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पिछले दिनो उदयपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नव संकल्प शिविर में लिए गए निर्णयों को अब उत्तराखंड में लागू किया जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में आज से राजधानी देहरादून में दो दिवसीय नव संकल्प क्रियान्वयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज और कल दो दिनों तक पार्टी के नेता शिविर के विषयों पर विस्तृत चर्चा कर पार्टी के लिए उदयपुर नव संकल्प चिंतन शिविर में लिए गए निर्णयों के अनुसार उनके क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर कहा कि उदयपुर नव संकल्प चिंतन शिविर में लिए गए निर्णयों उत्तराखंड में कैसे लागू किया जाए और कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए इस पर चर्चा की जाएगी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी कमजोर हुआ है और फिर से कांग्रेस को मजबूत बनाने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को कई मुद्दों पर घेरते हुए सरकार की नाकामियों को गिनाया। करन माहरा ने खनन के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जगह-जगह अवैध रूप से खनन किए जा रहे हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को हो रही असुविधा और तीर्थ यात्रियों की मौतों पर भी करन माहरा ने सरकार को जमकर घेरा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments