उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में आज बादल छाए हुए है। राजधानी देहरादून में भी सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। वहीं मौसम विभाग ने आज कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग देहरादून के मुुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में दोपहर बाद कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राज्य के बाकी स्थानों पर मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। देहरादून में मौसम सामान्यत साफ रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।



