Homeराज्यउत्तराखण्डराजधानी देहरादून में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, अब तक...

राजधानी देहरादून में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, अब तक 17 पुहंची मरीजों की संख्या…..

देहरादून- देहरादून में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज उत्तरकाशी, जबकि तीन देहरादून जिले के हैं। इस तरह से देहरादून जिले में अब तक 17 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इन सबकी एलाइजा जांच रिपोर्ट आ चुकी है। सीएमओ डा.एसके गुप्ता ने बताया कि जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें एक युवती रायपुर के तरला आमवाला क्षेत्र की है। इस युवती का कोरोनेशन अस्पताल में उपचार चल रहा है। दूसरा रायपुर के ही लाडपुर-रक्षापुरम क्षेत्र का युवक और तीसरी 13 साल की किशोरी है। जबकि उत्तरकाशी जिले की 10 साल की बच्ची में भी एलाइजा जांच से डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, रायपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग वहां की स्थिति पर खास नजर रखने का दावा कर रहा है। इसके अलावा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की भी रिपोर्ट ली जा रही है। ऐसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम को फॉगिंग करने का अनुरोध भी किया जा रहा है। सोमवार को जिला वैक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रीन व्यू अपार्टमेंट, राजपुर रोड एनक्लेव, हिम ज्योति स्कूल, पैसिफिक गोल्फ, आइएएस कॉलोनी, आईटी पार्क आदि क्षेत्रों का दौरा कर डेंगू मच्छरों की रोकथाम और डेंगू से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया था।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular