Homeराज्यउत्तराखण्डराजधानी देहरादून के आढ़त बाजार में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी समेत 3...

राजधानी देहरादून के आढ़त बाजार में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी समेत 3 झुलसे, करोड़ों का सामान जलकर खाक…..

देहरादून- राजधानी देहरादून के आढ़त बाजार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान आग की लपटें इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड के एक जवान समेत दो मजदूर भी झुलस गए। जिनको कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आढ़त बाजार स्थित बॉम्बे दिनेश का कपड़ों का गोदाम है। जिसमे भीषण आग लगने से करोड़ों का सामान जलकर खाक हुआ है। आग आज सुबह करीब 3 बजे लगी है, जिसका कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। उधर, अग्निशमन विभाग के एक पुलिस कर्मी के झुलसने से विभाग में हड़कम मचा गया। पुलिसकर्मी का उपचार कोरोनेशन अस्पताल में चल रहा है। वहीं मौके पर मौजूद लोग दमकल विभाग के इस पुलिसकर्मी के कार्य की खूब सराहना की और उसके जल्द ठीक होने की कामना की।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular